IST: Thursday, 27 August 2026 at 4:01 pm

नशे के खिलाफ रील बनाकर जीतें ₹10 लाख तक के इनाम, बागपत में 'क्रिएटर्स लीग' का आगाज

बागपत21 Aug 2026, 9:43 pm

नशे के खिलाफ रील बनाकर जीतें ₹10 लाख तक के इनाम, बागपत में 'क्रिएटर्स लीग' का आगाज
बागपत (विवेक जैन)। जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ केटी विंग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। सोशल मीडिया के प्रभाव को जन-जागरूकता का माध्यम बनाते हुए संगठन ने 'बागपत क्रिएटर्स लीग सीजन-1' का शुभारंभ किया है। 20 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान आगामी 25 अक्टूबर तक चलेगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए तीन नशामुक्ति रथ भी जिले भर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नगर के वात्सायन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केटी विंग के संस्थापक 'केटी भईया' ने इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति में बड़ा सामाजिक बदलाव लाने की ताकत है। आज के समय में रील बनाना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, इसलिए इस रचनात्मकता को नशे के खिलाफ एक मजबूत हथियार बनाया गया है। प्रतियोगिता के तहत नशे के खिलाफ प्रभावशाली रील बनाने वाले प्रतिभागियों को कुल 10 लाख रुपये तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को एक लाख रुपये और द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त 198 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को बची हुई पुरस्कार राशि में से पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि 500 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित रील बनाकर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपलोड करनी होगी और उसका लिंक आयोजकों के हेल्पलाइन नंबर (9811704267) पर भेजना होगा। अभियान के तहत "जो नशे के लिए बुलाए, उससे दूरी बनाए" का संदेश देकर युवाओं से इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया है।

संबंधित खबरें