IST: Monday, 26 October 2026 at 6:57 pm

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा ने चलाया पीडीए जागरूकता अभियान: छात्रों से संवाद कर संकलित किए 150 से अधिक सुझाव पत्र

सिद्धार्थनगर • 28 Sept 2026, 7:32 pm

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा ने चलाया पीडीए जागरूकता अभियान: छात्रों से संवाद कर संकलित किए 150 से अधिक सुझाव पत्र
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा 'छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान' के तहत सोमवार को विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके मुद्दों, अपेक्षाओं व भविष्य से जुड़े 150 से अधिक महत्वपूर्ण सुझावों को सुझाव पत्र के माध्यम से संकलित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-नौजवानों की आवाज, उनकी शैक्षिक समस्याओं और भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को समझकर संगठन व नेतृत्व तक पहुंचाना है, जिससे छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक सिंह राजपूत, अजय चौरसिया, युवजन सभा/यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, मंटू यादव, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं. राम स्वरूप पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजू चौधरी, इमामुद्दीन खान, श्याम कुमार यादव, विवेक भारती, अब्दुल सलाम, मो. याकूब, उमेश यादव, शमशाद अहमद सहित विश्वविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें