IST: Thursday, 27 August 2026 at 5:18 pm

इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर19 Aug 2026, 11:47 pm

इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
बढ़नी (सिद्धार्थनगर) | सिद्धार्थनगर जिले के इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक अनियंत्रित ट्रेलर के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार बाइक घुसने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इटवा से बढ़नी जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इटवा डिहवा निवासी कन्हैया सोनी (28 वर्ष) बुधवार सुबह लगभग 4:55 बजे अपनी बाइक (संख्या UP 55 D 4272) से बढ़नी की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर रामनगर से आगे बिगौवा नाले के समीप पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (संख्या RJ 11 GC 6157) के पिछले हिस्से में उसकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कन्हैया लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना मिलने पर पहुंची ढेबरुआ थाना पुलिस ने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सरवन चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के रोते-बिलखते परिजन मोर्चरी हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन के अनुसार परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

संबंधित खबरें