IST: Monday, 26 October 2026 at 7:45 pm

आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम व सीओ इटवा ने पटाखा दुकानों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर • 7 Sept 2026, 7:55 pm

आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम व सीओ इटवा ने पटाखा दुकानों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिए कड़े निर्देश
इटवा, सिद्धार्थनगर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और अवैध आतिशबाजी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में सोमवार को उपजिलाधिकारी इटवा एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे के साथ इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदुरिया चौराहा स्थित पटाखा दुकानों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व पुलिस टीम ने पटाखा विक्रेताओं के वैध लाइसेंस, नवीनीकरण एवं आवश्यक अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की, जो जांच में नियमानुसार सही पाए गए। इसके साथ ही अधिकारियों ने दुकानों में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, ज्वलनशील पदार्थों से दूरी और आपात स्थिति से निपटने के लिए मौजूद अग्निशमन उपकरणों (फायर सेफ्टी सिस्टम) की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। अग्निशमन यंत्र हर समय चालू हालत में होने चाहिए और क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण कतई न किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित खबरें