सिद्धार्थनगर में SIR और CEC के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला, पुलिस से नोकझोंक; राष्ट्रपति को भेजा 5 सूत्रीय ज्ञापन
सिद्धार्थनगर • 28 Sept 2026, 5:47 pm

सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल उनके पद से हटाने व गिरफ्तार करने, SIR प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने, मतदाता सूची में हुए बदलावों के पारदर्शी ऑडिट तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की पुरजोर मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया, जिसे बुझाने व छीनने के प्रयास में मौके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होती रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और बिना उचित सत्यापन व सुनवाई के किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने मांग की कि SIR प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच हो, क्योंकि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव डॉक्टर नादिर सलाम, वरिष्ठ नेता बदरे आलम, अकील अहमद उर्फ मुन्नू, अभिनय राय,अनिल सिंह अन्नू, पंकज चतुर्वेदी, सादिक अहमद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, सबरे आलम, राधेश्याम पाण्डेय, ओमप्रकाश दूबे, पप्पू खान, रितेश त्रिपाठी, जिल्ले गालिब, इश्तियाक चौधरी, राजेश सिंह, शाहिद महबूब, डॉ. प्रमोद कुमार, संतोष चौधरी, लोकपति ओझा, रियाजउद्दीन राईनी, जोखन प्रसाद, हृषीकेश मिश्रा, दिवाकर त्रिपाठी, गंगेश्वर राय, मोबीन खान, दिलशाद, अरमान, वाहिद खान, शौकत अली, श्रीकांत मिश्रा, रवि प्रजापति, इम्तियाज चौधरी और संजीव कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








